खोड़ा परिवारों को मिले फैमिली आईडी
ख़बर संक्षेप में
खोड़ा में राशन कार्ड नहीं रखने वाले परिवारों को 'एक परिवार एक पहचान' योजना के तहत फैमिली आईडी मिलेंगी। फैमिली आईडी बनने से खोड़ा में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र परिवारों को लाभ देने में आसानी होगी। फैमिली आईडी बन जाने के बाद परिवार का पूरा ब्योरा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।