
सांवलिया सेठ को मंदिर के चढ़ावे में मिले ₹37 करोड़
ख़बर संक्षेप में
मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसंवलियाजी मंदिर में इस माह अंतिम दौर की गिनती पूरी होने के साथ ही सांवलिया सेठ को 37 करोड़ रुपए मिले। नौवें और अंतिम दौर में 11 लाख 89 हजार 177 रुपए जुड़ने से कुल 29 करोड़ 18 लाख 20 हजार 407 रुपए हो गए। मंदिर में श्रद्धालुओं ने नकद, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा और चेक का योगदान दिया।