मेरठ में मंडल ट्रायल के लिए चुने गए 13 कबड्डी खिलाड़ी
ख़बर संक्षेप में
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन के बाद मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए तेरह कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला खेल विभाग और कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह ट्रायल 29 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक अलीगढ़ में प्रस्तावित है।