मेरठ में लता मंगेशकर गायन प्रतियोगिता में कशिश की जीत
ख़बर संक्षेप में
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित लता मंगेशकर गायन प्रतियोगिता में कशिश शीर्ष गायिका बनीं। लता मंगेशकर कल्चरल क्लब एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. अंजू सिंह ने किया। कीर्ति एवं मोनिका ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।