
मनोज कुमार को प्रतिनियुक्ति से लौटने पर पीएसी पश्चिमी जोन का आईजी बनाया गया
ख़बर संक्षेप में
2006 बैच के आईपीएस मनोज कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर पीएसी पश्चिमी जोन का आईजी बनाया गया है। सोमवार शाम को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें हेमराज मीणा भी शामिल हैं, जिन्हें यूपीएसआईएफएस से हटाकर सुरक्षा मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। राजेश द्विवेदी को 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ के कमांडर के पद से हटा दिया गया है।