
फुरसतपुर बाजार में ग्रामीणों ने सड़क व नाले की मांग की, 8 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी
ख़बर संक्षेप में
ग्राम पंचायत आराजी जगपुर व बरगड़वा राजा के ग्रामीणों ने फुरसतपुर बाजार में बरसात के मौसम में जलभराव होने के कारण सड़क व नाले के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपे पत्र में आरसीसी नाले व बाजार की सालाना नीलामी की जांच की भी मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर 8 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।