
पानीपत के इंडो फार्म सेक्टर में महिला से छेड़छाड़
ख़बर संक्षेप में
इंडो फार्म (सेक्टर-25) में एक महिला के किराए के कमरे में आरोपी प्रियांशु ने जबरन घुसकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता हरदोई की रहने वाली है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जांच महिला एएसआई लखविंदर कौर को सौंपी गई है।