
दिल्ली आईपी यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन बीबीए और बीकॉम प्रोग्राम शुरू किया
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली आईपी यूनिवर्सिटी का सीडीओई 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन बीबीए और बीकॉम प्रोग्राम शुरू कर रहा है। प्रवेश 13 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे। प्रति सेमेस्टर फीस पंद्रह हजार रुपये है। एमसीए और एमएएमसी सहित तीन और ऑनलाइन प्रोग्राम लॉन्च करने की योजना है। नई शिक्षा नीति में छात्रों के लिए मल्टी-एंट्री और एग्जिट विकल्प की अनुमति है।