
इटावा की दुकान में आग से 30 लाख का सामान जलकर खाक
ख़बर संक्षेप में
इटावा के भरथना कस्बे के बालूगंज मोहल्ले के चौधरी मार्केट में रेडीमेड कपड़ों और साड़ियों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 30 लाख का माल जलकर राख हो गया। घटना के समय दुकान का मालिक रामकिशोर मौजूद था। आग लगने के कुछ ही देर बाद दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। नुकसान का आकलन होना बाकी है।