
अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस में गैंग रेप, महिला आयोग ने रिपोर्ट तलब की
ख़बर संक्षेप में
उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हुए गैंगरेप की घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सात दिन के अंदर डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। पीड़िता जो हरियाणा की रहने वाली एक युवती है, को मेडिकल, कानूनी और मनोवैज्ञानिक मदद के निर्देश दिए गए हैं। मामले में भूमिका के लिए सब इंस्पेक्टर नरेशपाल राणा को निलंबित कर दिया गया है।