
जयपुर के व्यापारी को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी
ख़बर संक्षेप में
जयपुर के एक व्यापारी को धमकी भरी कॉल आई कि 1 करोड़ रुपये नहीं दिए तो चार दिन के अंदर जान से मार दिया जाएगा। हिम्मत जुटाकर व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कॉल करने के आरोपी पटवारी रवींद्र कुमार महावर से पूछताछ कर रही है।