
उदासीन ऋषि आश्रम में धार्मिक आयोजन शुरू
ख़बर संक्षेप में
20 जिलों के साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। इस आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद साधु-संतों का भव्य समागम होगा। इस उत्सव में अयोध्या और आसपास के जिलों से लगभग 25 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे।