राज्य स्तरीय बैडमिंटन के लिए साहू नगर के छात्र चयनित
ख़बर संक्षेप में
साहू नगर के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के नंदिका शर्मा और वंश शर्मा अंडर-17 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। नंदिका दसवीं कक्षा की छात्रा है और लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण वह पांचवीं बार बालिका वर्ग में चयनित हुई है। वंश को बालक वर्ग के लिए चुना गया है। विद्यालय के खेल प्रभारी मनोज मीणा ने चयन की पुष्टि की।