काजरी महोत्सव में मालिनी अवस्थी के लोकगीत होंगे प्रदर्शित
ख़बर संक्षेप में
संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में काजरी महोत्सव सोमवार को योगी बाबा गंभीरनाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकगीत के साथ इंदु गुप्ता एवं राजकुमार तिवारी के लोकगीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्य को बढ़ावा देना है।