
बारिश के चलते बिजनौर के स्कूल 12 तारीख तक बंद
ख़बर संक्षेप में
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बिजनौर के सभी स्कूल 12 तारीख तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने रविवार को यह आदेश जारी किया। इसी तरह के मौसम के चलते इंटर तक के स्कूल शनिवार को ही बंद कर दिए गए थे। जिले के सभी बोर्ड स्कूलों और शिक्षण संस्थानों पर छुट्टी का आदेश लागू होगा।