
मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर पुस्तकालय निर्माण का निवासियों का विरोध
ख़बर संक्षेप में
झालावाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पुस्तकालय निर्माण का निवासियों ने विरोध किया। निवासियों का आरोप है कि इससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। कांग्रेस वार्ड पार्षद अंजना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। निवासियों ने मांग की कि परियोजना के लिए अन्यत्र भूमि आवंटित की जाए। पुस्तकालय प्रभारी कैलाश राव नगर परिषद और डीएलबी के वैध दस्तावेज दिखाते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन निवासी वैकल्पिक स्थान की मांग पर अड़े रहे।