
राशन के वीडियो को लेकर महाराजगंज में दो युवकों की पिटाई
ख़बर संक्षेप में
महाराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के काजरी गांव के मुसहर टोले में राशन वितरण का वीडियो बनाने के शक में दो युवकों को डंडे और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। इस घटना से काजरी मुसहर टोले के निवासियों में चिंता व्याप्त हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।