
मूर्तिकार 125 दुर्गा प्रतिमाओं का ऑर्डर लेकर अयोध्या से फरार
ख़बर संक्षेप में
उत्तम पाल 125 दुर्गा प्रतिमाओं का काम अधूरा छोड़कर एडवांस पैसे लेकर अपनी टीम के साथ फरार हो गया। दुर्गा पूजा समितियों के सामने बड़ा संकट है क्योंकि प्रतिमाएं समय पर तैयार नहीं हो पा रही हैं। समितियों ने मूर्तिकार का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।