
एल्डिको सिटी बरेली में जलभराव
ख़बर संक्षेप में
दो दिन की बारिश से बरेली में भीषण जलभराव, एल्डिको सिटी में पानी घुटनों तक पहुंचा। इलाके से पानी निकालने के लिए पम्पिंग सेट लगाए जा रहे हैं, कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हैं। नगर निगम की ढाई करोड़ रुपए की नाला सफाई से भी जलभराव नहीं रुका, जिससे यातायात बाधित हुआ और घरों और दुकानों में पानी भर गया।