
जुए के विवाद में सोनीपत में दुकानदार पर हमला
ख़बर संक्षेप में
काकरोई रोड पर दो चिकन की दुकानों में जुए के पैसे को लेकर हुए विवाद में चार-पांच युवकों ने धारदार हथियार लेकर दुकानदारों पर हमला कर दिया और ईंटें फेंकी। धमकियों और हमलों से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ितों की मांग है कि पुलिस और प्रशासन जांच कर सुरक्षा मुहैया कराए।