
यमुनानगर में तालाब में दो दिन बाद मिला शव
ख़बर संक्षेप में
जुड़ा जतन गांव में तालाब में रविवार सुबह 29 वर्षीय मजदूर का शव मिला। नीरज शुक्रवार दोपहर खेत की ओर जाते समय घर से गायब हो गया था। ग्रामीणों ने उसका शव पानी में तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस ने शव को निकालकर जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।