
पुष्पांजलि फेज-3 में इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट से घर में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
आगरा के अवधपुरी के पुष्पांजलि फेज-3 में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। तीन लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने बचा लिया। आग से एक साइकिल, वाशिंग मशीन और अन्य सामान जल गए।