
बंसी मंदिर से चोरों ने इन्वर्टर और घंटी चुराई
ख़बर संक्षेप में
ललितपुर के बंसी स्थित मान तालाब मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर तीन दिन पहले लगाये गये इन्वर्टर और घंटी को चुरा लिया। रविवार सुबह चोरियों का पता श्रद्धालुओं को लगा जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी। शनिवार शाम पूजा के बाद मंदिर के पुजारी मंदिर छोड़कर चले गये थे जिससे मंदिर असुरक्षित हो गया था।