
बहराइच में कच्चा मकान गिरने से तूफान में चार की मौत
ख़बर संक्षेप में
बहराइच में शनिवार को आए भीषण तूफान में टीन के शेड, दीवार और छत गिरने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। पेड़ गिरने से प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया और हजारों बीघा में लगी केले और धान की फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर मृतक परिवारों के लिए आर्थिक मदद की योजना बना रही है।