स्मार्ट विलेज फिल्म की स्क्रीनिंग धौलपुर कॉलेज में
ख़बर संक्षेप में
भारत के पहले स्मार्ट विलेज धनोरा पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में लोक मंथन यात्रा के स्वागत समारोह में की गई। करौली से रवाना हुई यात्रा की टीम जसवंत खत्री और डॉ सत्यनारायण कुमावत सहित 27 सितंबर को धौलपुर पहुंची। इस अवसर पर जसवंत खत्री ने भारतीय संस्कृति और नागरिक कर्तव्यों पर व्याख्यान दिया।