
रेलमागा थाना में महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ
ख़बर संक्षेप में
महिला सशक्तिकरण विभाग, पुलिस विभाग एवं राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा रेलमागा थाना में महिला सुरक्षा एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी हेमंत कलाल ने की। परामर्शदाता उषा झाला एवं रीना शर्मा प्रतिदिन सुबह 9:30 से शाम 5:30 तक सेवायें प्रदान करेंगी। इस केंद्र का उद्देश्य राजसमंद में महिलाओं को अपनी समस्यायें बताने एवं परामर्श प्राप्त करने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है। इस पहल से पुलिस को संवेदनशील मामलों को समझने एवं न्याय की गति को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।