
क्रिकेट, रग्बी में अपैक्स स्कूल की जीत
ख़बर संक्षेप में
अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल ने गणेश स्कूल में 14 साल की क्रिकेट प्रतियोगिता और पथेरा में 17 साल के रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उन्होंने अपने ही स्कूल में लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। अंशुल राठौर ने छात्रों की उपलब्धियों के लिए उनकी प्रशंसा की, जबकि नरेश कुमार राठौर ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में 10 स्कूलों की 17 टीमें शामिल हुईं।