हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
तीन माह पहले ग्राम जाम में मारपीट में एक युवक घायल हो गया था। ठाकुरदास ने 25 जून को महेंद्र पाल व अन्य पर अपने भाइयों पर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। घायल हुए लक्ष्मण स्वरूप की बाद में मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या का संशोधन कर दिया गया। महेंद्र पाल को कृष्णा पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया।