
जैसलमेर के मोहनगढ़ में चने के आकार के ओले गिरे
ख़बर संक्षेप में
जैसलमेर के मोहनगढ़ में शनिवार को अचानक हुई बारिश के दौरान चने के आकार के ओले गिरे। कई दिनों से गर्मी से परेशान ग्रामीणों को अचानक हुई बारिश और ओले से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान गिर गया, जिससे देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा।