कानपुर: सेवानिवृत्त सेना के जवान के घर से सात लाख की चोरी
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के बर्रा-1 ब्लॉक में एक सेवानिवृत्त सेना के जवान के घर से सात लाख की चोरी हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति शुक्रवार की देर रात लखनऊ रेशम विभाग में काम करने वाली बेटी कल्पना से मिलने के बाद घर लौटे तो चोरी का पता चला। छत के रास्ते से घुसकर चप्पल लेकर भागने वाला एक संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो गया।