
जयपुर में मदरसा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्धा की पहल पर जयपुर में प्रथम जिला स्तरीय मदरसा विज्ञान प्रदर्शनी 'अन्वेषण 2K26' का आयोजन किया गया। विभिन्न मदरसों एवं आवासीय विद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों ने चंद्रयान, जल संचयन, परमाणु ऊर्जा जैसे विषयों पर वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत की वैज्ञानिक परंपरा को दर्शाती विज्ञान प्रार्थना से हुआ।