
नेपाली युवक की मौत पर गुरुग्राम अस्पताल में हंगामा
ख़बर संक्षेप में
गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में एक नेपाली युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर हंगामा मच गया। परिजनों और नेपालियों ने जमावड़ा कर सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूछताछ के दौरान भीड़ ने कथित तौर पर सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।