
एनएचआरसी ने झांसी बलात्कार-आत्महत्या मामले पर रिपोर्ट मांगी
ख़बर संक्षेप में
मीडिया रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झांसी में बलात्कार-आत्महत्या के मामले का स्वत: संज्ञान लिया। एनएचआरसी ने स्थानीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, दो नाबालिगों को हिरासत में लिया और किशोर सुधार गृह भेज दिया।