
बीपीटीपी अस्तीर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को गिराने की डेडलाइन
ख़बर संक्षेप में
नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी अस्तीर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को भवन निर्माण योजना और कब्जा प्रमाण पत्र के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इलाके के निवासी यदि स्वीकृत भवन निर्माण योजना का पालन नहीं करते हैं तो उनके मकान गिराए जाने का खतरा है। मकान मालिकों को स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण को मंजूरी दिलाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।