
सोनीपत पूर्व विधायक के पिता का निधन; आज सुंदना में अंतिम संस्कार
ख़बर संक्षेप में
सोनीपत पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार का शनिवार सुबह निधन हो गया। आज दोपहर एक बजे सुंदना रोहतक में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।