
इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट से घर में लगी आग, तीन बचाए गए
ख़बर संक्षेप में
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट होने से आगरा के अवधपुरी में एक घर में भीषण आग लग गई। घर में तीन लोग फंसे रहे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।