बरेली के आज के कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप सुबह 9 बजे दीन दयाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगी। 70वीं प्रांतीय स्कूल बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का समापन समारोह सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रा. एसबी सिंह सभागार में भी सुबह 11 बजे विशेष व्याख्यान होगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे मिलेंगे। प्रा. एसबी सिंह मेमोरियल सभागार में शाम 4 बजे काव्य सम्मेलन और पुरस्कार वितरण होगा।