
प्रयागराज एयरपोर्ट और एलआईसी को हिंदी उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
ख़बर संक्षेप में
नगर राजभाषा कार्यकरण समिति की तेरहवीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट और एलआईसी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बमरौली स्थित नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित बैठक में 23 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सरकारी कामकाज में हिंदी के सरलतम रूप के प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।