
जलालपुर के गन्ना खेत से बचाया गया पायथन
ख़बर संक्षेप में
जलालपुर गांव के एक गन्ना खेत में पांच मीटर लंबा विशालकाय अजगर मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर वन विभाग को सतर्क किया। पुनीत पोसवाल सहित एक टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से बचाया और उसे जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद जलालपुर के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली।