
बखेता गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई
ख़बर संक्षेप में
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में उनके जीवन और विचारों पर बखेता गांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। युवाओं और ग्रामीणों ने उनके विचारों को गहराई से समझा और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी परम राठी ने उनके साहित्यिक योगदान के बारे में बताया।