
दिल्ली: बवाना में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने छापा मारकर दो ड्रग तस्करों पार्वती और विकास कुमार को न्यू सनोथ कॉलोनी से गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में 939 ग्राम हेरोइन, 615 ग्राम पावर कट पाउडर, 7.93 लाख रुपये नकद और एक टाटा हैरियर बरामद की गई। पुलिस ने 23 सितंबर को इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय ड्रग व्यापार नेटवर्क को ध्वस्त कर तस्करी की संपत्ति जब्त की।