
महिला पर पति और ससुराल वालों ने कोर्ट में किया हमला
ख़बर संक्षेप में
24 सितंबर को महराजगंज फैमिली कोर्ट परिसर में प्रिया त्रिपाठी पर उनके पति और ससुराल वालों ने हमला कर दिया। प्रिया अपने केस की ट्रायल डेट पर पहुंची थीं, जिसके दौरान उनके साथ मारपीट की गई। प्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और घटना का वीडियो क्लिप भी दिया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।