
इटावा में तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत
ख़बर संक्षेप में
इटावा के पूठन सक्रौली गांव में शौच के लिए खेत की ओर जा रहे 65 वर्षीय व्यक्ति मातादीन की तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।