
भदोही में ग्रामीणों ने 8 फुट सड़क की मांग की
ख़बर संक्षेप में
लखनौ गांव के ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में सड़क खराब होने से आवागमन की समस्या होने के कारण 8 फुट की गोलाकार सड़क की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यालय से लखनौ होते हुए मुस्लिम बस्ती से दुर्गागंज तक की सड़क को 8 फुट की गोलाकार सड़क के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ही दर्ज की गई सड़क पर काम शुरू करने का आग्रह किया।