
गंगापुर: 5 हजार रुपये रिफंड को लेकर दुकानदार पर मारपीट
ख़बर संक्षेप में
गंगापुर में खराब वाशिंग मशीन के 5 हजार रुपये रिफंड को लेकर हुए विवाद में संपत लाल पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की। हाथ तोड़ दिया और सिर पर चोट पहुंचाई। साथ ही 5 हजार 500 रुपये जबरन लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर 14 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।