
धौलपुर में उर्स मेले में मशहूर कव्वालों का जलसा
ख़बर संक्षेप में
धौलपुर में उर्स कमेटी द्वारा आयोजित उर्स मेले में गुरुवार की रात दूर-दूर से आए मशहूर कव्वालों का जलसा लगा। पुराने शहर क्षेत्र में देर रात तक दर्शक नाचते रहे और खूब मस्ती की। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप नेहरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे और उन्होंने भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने की बात कही।