
अयोध्या: 29 सितंबर तक जारी बारिश
ख़बर संक्षेप में
अयोध्या में पिछले 36 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में 30-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं। सब्जी मंडी और निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी हो रही है, वहीं किसानों को फसल खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है।