
कन्नौज में पूर्व कैदी की गोली मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
कन्नौज के खुजीपुर के ब्राह्मण नगला में एक पूर्व कैदी का शव पेड़ के नीचे मिला, जिसके सिर में गोली का निशान था। घटनास्थल से 315 बोर के कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक ने डेढ़ महीने पहले अपनी सजा पूरी कर ली थी।