
जज, डीएम, एसपी ने रात में बाराबंकी जेल का किया निरीक्षण
ख़बर संक्षेप में
जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएम इशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने रात में बाराबंकी जेल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और बैरकों, मीटिंग रूम और कैदियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, भोजन और चिकित्सा सेवाओं की जांच की।