
भ्रूण लिंग निर्धारण पर संस्कार अस्पताल सील
ख़बर संक्षेप में
स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग निर्धारण का पता चलने पर नगला मकरोल के इटौरा स्थित संस्कार अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा किया, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। मालपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।